Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

त्योहारों से पहले जालंधर फूड सेफ्टी टीम एक्शन में, दूध से लेकर Momos के लिए सैंपल

त्योहारों का सीजन लगभग शुरू ही होने वाला है। पर उससे जालंधर में फूड सेफ्टी टीम ने मिलावट खोरों के खिलाफ एक्शन लेते हुए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की और सैंपल लिए। फूड सेफ्टी टीम ने कुल 9 जगह पर जाकर फूड सैंपल लिए और उन्हें जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है। 

इस दौरान दूध, मिठाई, बेसन, चाय पत्ती, बेसन पाउडर, चिकन, दाल, बर्गर, मोमोज आदि के नमूने लिए गए। फूड टीम ने यह नमूने शहर और शाहकोट के विभिन्न इलाकों से लिए है। इन नमूनों की जांच के लिए स्टेट फूड लैबोरेटरी भेजा दिया है। 

यह सैंपल डीएचओ डॉ. सुखविंदर सिंह की निगरानी में फूड सेफ्टी अफसर प्रभजीत कौर और मुकल गिल की तरफ से लिए गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहरवासियों को सुरक्षित, स्वस्थ और शुद्ध भोजन उपलब्ध करवाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। वहीं लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल संबंधी यह जांच अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259098

Share this Post