Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा  पुलिस ने रेलवे स्टेशनों पर चलाया तलाशी अभियान  पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर में चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा 

पुलिस ने रेलवे स्टेशनों पर चलाया तलाशी अभियान 

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर: स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी मदेनजर शहर में अमन शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष महानिदेशक डीजीपी शशि प्रभा द्विवेदी ने आयुक्त पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने रेलवे स्टेशन पर डॉग स्कवायड व बम निरोधक दस्ते के साथ सर्च अभियान चलाया।

इस दौरान प्लेटफार्मों पर बैठे कई संदिग्ध यात्रियों के सामान की भी पुलिस द्वारा तलाशी ली जबकि कईयों से पूछताछ भी की गई। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के बाहर भी पुलिस पार्टी ने सर्च अभियान चलाया व रेलवे स्टेशन की पार्किंग स्थल में भी पुलिस ने वाहनों की चैकिंंग की व लावारिस खडे़ वाहनों की पुलिस को तुरंत सूचना देने को कहा गया है।

इसके साथ ही शहर के बस स्टैंड व अन्य भागों में भी ने चैकिंग अभियान चलाया। उल्लेखनीय है कि पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के चलते शहर में चौकसी बढ़ाने व रात में गश्त को बढ़ाने व नाकों में बढ़ौतरी करने के आदेश दिए थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258947

Share this Post