Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

सावधान! जालंधर समेत इन इलाकों में आने वाले कुछ घंटे हैं काफी भारी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट, देखें Video

जालंधर में देर रात 2 बजे से ही काफी तेज बारिश हो रही है। जिस कारण शहर में काफी जगह जलभराव देखने को मिला है। तो वहीं मौसम विभाग ने भी आने वाले समय के लिए लोगों को अलर्ट किया। लोगों को अलर्ट करने के लिए उनके फोन पर मैसेज भी भेजे गए हैं।

इन जिलों के लिए किया अलर्ट
जिसमें मौसम विभाग ने लिखा है कि आने वाले कुछ घंटों में जालंधर, कपूरथला, अमृतसर, होशियारपुर, गुरदासपुर और तरनतारन समेत कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका है। अगर कोई भी इमरजैंसी हो तो 112 पर कॉल करो।

कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात
वहीं हिमाचल, पंजाब में लगातार बारिश और पौंग डैम से पानी छोड़े जाने के कारण ब्यास दरिया खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, जबकि सतलुज दरिया का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। जिस कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। किसानों की फसलें तक खराब हो चुकी है।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218614

Share this Post