Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

चंडीगढ़ में आवाजाही करने वाले दें ध्यान ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी पढ़ें पूरी खबर

चंडीगढ़ में आवाजाही करने वाले दें ध्यान

ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

पढ़ें पूरी खबर

 

चंडीगढ में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल-ड्रेस रिहर्सल की जाएगी। जिसके कारण चंडीगढ़ पुलिस ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें बताया गया है कि इन रास्तों से ना जाएं और दूसरा रास्ता अपनाएं ताकि आप जाम में ना फंसे।एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8:30 बजे से 9:15 बजे तक शहर के कुछ प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रहेगी।

जिसके चलते पंजाब राज भवन से हीरा सिंह चौक, 4/5-8/9 चौक, सेक्टर 3/4-9/10 चौक (न्यू बैरिकेड चौक), सेक्टर 1/3/4 चौक (ओल्ड बैरिकेड चौक) होते हुए वार मेमोरियल, बोगनविला गार्डन, सेक्टर 3 तक ट्रैफिक नियंत्रित रहेगा। इसके अलावा वॉर मेमोरियल, बोगनविला गार्डन, सेक्टर 3 से शुरू होकर ओल्ड बैरिकेड चौक, मटका चौक, सेक्टर 16/17 लाइट प्वाइंट और लायंस लाइट प्वाइंट होते हुए परेड ग्राउंड, सेक्टर 17 तक जाता है।ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और असुविधा से बचने के लिए समय से पहले यात्रा की योजना बनाएं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256753

Share this Post