Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

क्रिकेटर सुरेश रैना मुश्किलों में, ED ने इस मामले शुरू की पूछताछ

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना मुश्किलों में घिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। क्योंकि ईडी की टीम ने सट्टेबाजी एप के मामले में उनसे पूछताछ कर रही है। रैना को ऑनलाइन बैटिंग एप के प्रचार करने के मामले में दिल्ली के ईडी हेडक्वार्टर में बुलाया गया है। वह इस एप के ब्रांड एंबेसडर हैं।

कई हस्तियां भी जांच के घेरे में 
इस मामले में सिर्फ सुरेश रैना ही नहीं बल्कि कई और भी हस्तियां हैं जिनका नाम इसमें शामिल हैं। ईडी उन हस्तियों से भी पूछताछ कर रही है। इसमें क्रिकेटर और बॉलीवुड की हस्तियां शामिल हैं। 

तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय
सुरेश रैना ने टीम इंडिया के लिए 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी20 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने कुल मिलाकर 8 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। वह 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुके हैं। 

इसके साथ ही वह तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय भी हैं। उन्होंने साल 2010 के टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। 
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234156

Share this Post