Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

बेहद बिगड़ैल और प्रिविलेज महिला है,जया बच्चन : कंगना रनौत पढ़ें पूरी खबर


बेहद बिगड़ैल और प्रिविलेज महिला है,जया बच्चन : कंगना रनौत

पढ़ें पूरी खबर

 

बॉलीवुड अभिनेत्री और BJP सांसद कंगना रनौत ने जया बच्चन के एक वायरल वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा - जया बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह एक शख्स को धक्का देती नजर आईं, जो उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था। इस पर कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने जया को ‘बिगड़ी हुई महिला’ और प्रिविलेज करार दिया।

कंगना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “बेहद बिगड़ैल और प्रिविलेज महिला है। लोग उसके नखरे और  बेतूके पन को सिर्फ इसलिए बर्दाश्त करते हैं क्योंकि वो अमिताभ बच्चन  की बीवी हैं। ये समाजवादी टोपी मुर्गे की कंघी जैसी दिखती है, जबकि वो भी मुर्गे जैसी दिखती हैं। कितनी बेइज्जती और शर्मनाक बात है।

वायरल हुए इस वीडियो में जया बच्चन दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में एक कार्यक्रम में शामिल हुईं थीं। वहां एक शख्स उनके पास आता है और सेल्फी लेने की कोशिश करता है, तब जया उसे गुस्से से धक्का देती हैं और कहती हैं, “क्या कर रहे हो तुम? ये क्या है?” जिसके बाद जया बच्चन उस शख्स को घूरते हुए चुपचाप आगे बढ़ जाती हैं।

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जया बच्चन के व्यवहार पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया और कहा कि उनका व्यवहार बेहद अनुचित था। एक यूजर ने लिखा, “यह फेम और पब्लिसिटी के लायक नहीं हैं,” जबकि दूसरे यूजर ने टिप्पणी की, “बर्दाश्त से बाहर, इन्हें पब्लिकली व्यवहार करने के लिए कुछ तमीज सीखने की जरूरत है। शर्मनाक हरकत।” जया बच्चन के इस व्यवहार पर कड़ी प्रतिक्रिया आने के बाद, यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 254698

Share this Post