Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

राजनेता दिखेंगे क्रिकेट मैदान में पढ़ें पूरी खबर 

राजनेता दिखेंगे क्रिकेट मैदान में

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर : सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली जल्द ही विभिन्न राजनीतिक पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं में क्रिकेट लीग करवाने जा रहे हैं। लीग सितंबर से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है दिसंबर के अंत तक चलेगी। 

रविवार को इसके मैच खेले जाएंगे। क्रिकेट लीग में अब देखना होगा कि राजनीतिक पार्टी से संबंधित टीमें तैयार होती या यहीं, फिलहाल यह आने वाला समय बताएगा। इसकी जानकारी नितिन कोहली ने खुद दी है। बता दें कि लीग में जालंधर के नेताओं व कार्यकर्ताओं को ही शामिल किया जाएगा। शहर में कई राजनीतिक नेता ऐसे है जो बेहतर क्रिकेट खेल चुके है। पंजाब बीजेपी के महासचिव राकेश राठौर की बात करें तो रणजी खिलाड़ी रह चुके हैं। नितिन कोहली स्वयं एक बेहतर क्रिकेटर रह चुके है। पूर्व डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी, राणा रंधावा भी बेहतर क्रिकेट खेल चुके है। कई नेता व कार्यकत्ताओं है जो क्रिकेट खेलते रहे है। फिलहाल अभी लीग की तिथि घोषित नहीं की है। लीग में किस-किस पार्टी की टीम बनती है। टीमों के मैच कहां और कब करवाएं जाएंगे, कितने ओवर का मैच होगा। इसकी योजना तैयार की जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256110

Share this Post