Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर जिले को मिले 61नए पटवारी राजस्व संबंधी कार्यों को मिलेगी रफ्तार

जालंधर जिले को मिले 61नए पटवारी राजस्व संबंधी कार्यों को मिलेगी रफ्तार

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर : जिले को 61 नए पटवारी मिल गए हैं। राजस्व मंत्री, पुनर्वास तथा आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया की सोमवार को जारी किए गए नियुक्ति पत्रों में जिले के 61 पटवारी भी शामिल हैं। इस नियुक्ति के बाद जहां जिले में राजस्व संबंधी कार्यों को रफ्तार मिलेगी। वहीं एक से अधिक सर्किल का काम देख रहे पटवारियों ने भी इससे राहत की सांस ली है। 

दरअसल जिले में पटवारियों की कमी के चलते राजस्व संबंधी कार्यों में लोगों को देरी का सामना करना पड़ रहा था। खासकर लैंड रिकार्ड, साफ्टवेयर पर डाटा एंट्री, इंतकाल, रोजनामचा व फर्द अपलोड संबंधी कार्य करवाने के लिए लोगों को कई कई चक्कर काटने पड़ रहे थे। इसके अलावा चुनाव ड्यूटी तथा कृषि संबंधी लगाई जा रही ड्यूटियों में भी पटवारियों की पूर्ति नहीं हो रही थी। इसके लिए जिले में पटवारियों को ट्रेनिंग देने के बाद उनकी परीक्षा भी दी गई थी। इसमें पास होने के बाद भी नियुक्ति पत्र न मिलने के चलते बीते सप्ताह पटवारखाना कपूरथला रोड में उन्होंने रोष व्यक्त किया था। वहीं, राजस्व मंत्री द्वारा सोमवार को राज्य भर में नए पटवारियों को नियुक्ति पत्र देने के साथ ही जिले के 61 पटवारियों को तैनात कर दिया गया है। इससे ईजी जमाबंदी तथा ईजी रजिस्ट्री को लेकर अनुभवी स्टाफ भी मिल गया है, जो रजिस्ट्री संबंधी कार्यों को समय पर अंजाम दे सकेंगे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258946

Share this Post