Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब और हिमाचल को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे धंसा, कई गाड़ियां ट्रैफिक जाम में फंसी

लगातार बारिश होने के कारण पठानकोट-चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे पर धंस गया। जिस कारण कई लोगों की गाड़ियां ट्रैफिक में फंस चुकी है। क्योंकि अब आगे जाने के लिए रास्ता बंद कर दिया गया है। दोनों तरफ से गाड़ियों की लंबी लंबी लाइने लगीं हुई हैं। 

मणिमहेश के श्रद्धालु भी फंसे
इसी भरमौर हाईवे से पंजाब से मणिमहेश की यात्रा के लिए श्रद्धालु आते हैं। पर हाईवे के धंसने के कारण गाड़ियां जाम में फंसी हुई हैं। न तो लोग आगे जा पा रहे हैं और न पीछे। क्योंकि दोनों तरफ से रास्ते पूरी तरह से ट्रैफिक से जाम हैं।

NHAI ने मशीनरी भेजी
वहीं नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने मौके पर सड़क की बहाली को मशीनरी भेज दी है। मगर क्षेत्र में निरंतर हो रही बारिश सड़क बहाली के काम में बाधा उत्पन्न कर रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 14 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी दे रखी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234156

Share this Post