Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जगदीश समराय ने पंजाब प्रधान अमन अरोडा से पत्नी आशा समराय   सहित मुलाक़ात की ।

अमन अरोङा ने खास करके बेस्ट हल्के की कारगुजारी बारे में जगदीश समराय से  विस्तार से विचार विमर्श किया |

*जगदीश समराय ने प्रधान से दलित समाज को आ रही समस्याओं के बारे में  विशेष रूप से जानकारी दी*,

जालंधर. 11 अगस्त (सोनू) : चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान और कैबिनेट मंत्री (पंजाब सरकार)  अमन अरोडा से जगदीश समराय, डायरेक्टर :पंजाब स्टेट सीड्स कॉरपोरेशन (पंजाब सरकार),  एवं पूर्व पार्षद और उनके साथ उनकी धर्मपत्नी आशा रानी समराय, वार्ड  इंचार्ज ,आम आदमी पार्टी, वार्ड नंबर 61, विशेष तौर पर मुलाकात और मीटिंग की, जिसमें जालंधर की अमर अरोड़ा  ने पूरी तरह से विस्तार से जालंधर में पार्टी की गतिविधियों  और प्रशासन की ओर से कार्यों की जानकारी ली, पार्टी पार्टी के कार्यकर्ताओं को आ रही समस्याओं के बारे में भी विशेष तौर पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया,
और इस मौके पर खास तौर पर पश्चिमी हल्का जालंधर के मौजूदा हालात बारे खास करके कार्यों के बारे में विशेष तौर पर चर्चा की गई,
इस मौके पर जगदीश समराय ने  प्रधान से  कहां के अनुसूचित जाति और खास करके दलित समाज के कर्मचारियों का बैकलॉग पूरा किया जाए  और नई नौकरियां निकालने की और हर डिपार्टमेंट/ महकमो में अनुसूचित जाति वर्ग आरक्षण और संविधान  के हिसाब से खाली स्थान भरने का खास करके अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को मौका प्रदान किया जाए, 
कॉरपोरेशन, नगर पालिका, नगर पंचायत में भी अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को बहुत सारी खाली पड़ी पोस्टे जल्दी भरने का प्रधान से निवेदन किया,
इस मौके खास करके उन्होंने आश्वासन दिया के इस बारे में जल्दी ही पार्टी हाई कमान और पंजाब के मुख्यमंत्री स, भगवंत सिंह मान  से मिलकर  इन सभी मसलो और मांग  को जरूर रखा जाएगा इसका जल्दी ही इस सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा ।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258435

Share this Post