Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

BIG BREAKING : केंद्र के बाद अब पंजाब सरकार भी किसानों के आगे झुकी, वापिस ली लैंड पुलिंग स्कीम

पंजाब सरकार नेलगातार विरोध के बाद लैंड पुलिंग स्कीम को वापिस ले लिया है। लैंड पुलिंग के विरोध को लेकर लगातार सरकार किसानों और विपक्षी पार्टियों के निशाने पर थी। किसानों का कहना था कि सरकार इस स्कीम को लाकर उपजाऊ जमीनों को कॉपरेट घरानों में बदलने की कोशिश कर रही है।


आपको बता दें कि लैंड पुलिंग स्कीम पर हाईकोर्ट भी स्टे लगा चुका था। इस मामले पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने इस स्कीम पर 4 हफ्तों के लिए स्टे लगाया हुआ है। इस स्कीम के विरोध में आज जालंधर में किसानों की तरफ से रैली भी निकाली गई थी।

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने इस स्कीम का विरोध करते हुए कहा कि लैंड पुलिंग स्कीम से 65 हजार एकड़ से ज्यादा उपजाऊ जमीन, जिस पर गेहूं, धान और सब्जियां उगाई जाती हैं, बर्बाद हो जाएगी और इससे खाद्यान्न संकट पैदा हो सकता है। पंजाब सरकार उपजाऊ जमीनों को कॉर्पोरेट घरानों को सौंपने की साजिश कर रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 254707

Share this Post