Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जालंधर में अब कूड़ा-कचरा फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, मौके पर ही काटा जाएगा चालान

जालंधर में नगर निगम अब शहर में कूड़ा-कचरा फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेगा। इसके तहत, मौके पर ही चालान काटने की व्यवस्था शुरू की जा रही है। इस कार्य के लिए निगम ने एक बैंक से अनुबंध किया है, जो निगम को 10 चालान मशीनें उपलब्ध कराएगा। यह प्रोजेक्ट 15 अगस्त से मेयर वਿनीत धीर शुरू किया जाएगा।

इसके तहत न केवल आम नागरिक, बल्कि कमर्शियल संस्थान भी कार्रवाई के दायरे में आएंगे। चालान मशीन से तुरंत प्रिंट होकर मिलेगा और यदि लोग चाहें, तो मौके पर ही जुर्माना भरने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। नगर निगम का कहना है कि इस कदम से शहर में स्वच्छता व्यवस्था और कूड़ा प्रबंधन में सुधार होगा तथा लोगों में सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218602

Share this Post