Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

राहुल गांधी समेत 300 सांसद हिरासत में, वोटर वेरिफिकेशन को लेकर कर रहे थे मार्च

वोटर वेरिफिकेशन और वोट चोरी के आरोप को लेकर विपक्ष के 300 सांसद संसद भवन से इलेक्शन कमिशन की तरफ मार्च निकाल रहे हैं। इस मार्च में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव, डिंपल यादव, मिताली बाग समेत कई विपक्षी सांसद हैं। हालांकि पुलिस ने बैरिकेडिंग सांसदों को परिवहन भवन के पास ही रोक दिया। 

प्रदर्शन के दौरान सांसद महिला बेहोश
पुलिस की तरफ से बैरिकैडिंग लगाने के बाद सांसद अखिलेश यादव ने उसे फांदकर आगे बढ़ने की कोशिश की। पर पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। जिसके बाद सभी सांसद जमीन पर बैठ हए और उन्होंने वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस दौरान सांसद मिताली बाग की सेहत खराब हो गई और वह प्रदर्शन के दौरान बेहोश हो गई। जिसके बाद राहुल गांधी और अन्य लोगों ने उनकी मदद की।  

पुलिस ने सांसदों को लिया हिरासत में
पुलिस ने सांसदों के प्रदर्शन को रोकते हुए उन्हें हिरासत में लिया। सभी सांसदों को दिल्ली पुलिस ने 2 बसों में बैठाकर संसद मार्ग पुलिस स्टेशन ले गई। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इन्होंने मार्च के लिए कोई परमिशन नहीं ली थी। रोकने के बावजूद भी यह नहीं हटे, जिस कारण सभी को हिरासत में ले लिया गया है। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256483

Share this Post