Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाबी सिंगर हनी सिंह-औजला को लेकर महिला आयोग के सामने हुए पेश

पंजाबी सिंगर हनी सिंह-औजला को लेकर महिला आयोग लाली का आया बयान


(मोहाली) - पंजाब महिला आयोग ने बॉलीवुड और पंजाबी गायक हनी सिंह और करण औजला के गानों को लेकर जांच शुरू की। आयोग का कहना है कि इनके गाने महिलाओं के सम्मान को नुकसान पहुंचाते हैं। इसी वजह से आज यानी 11 अगस्त को दोनों को आयोग के सामने बुलाया गया, जहां दोनों ने महिला आयोग से माफी मांग ली है।

इस मामले को लेकर महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली ने बताया कि दोनों गायकों को आज पेश होने के लिए बुलाया गया था, लेकिन दोनों देश से बाहर है। ऐसे में वह पेश नहीं हो सके। राज लाली गिल ने कहा कि मैंने दोनों गायकों से फोन पर बात की है और दोनों गायकों ने मुझे आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही महिला आयोग कार्यालय में पेश होंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी गाने या वीडियो में माताओं-बहनों के प्रति ऐसी भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों गायकों ने इन गानों के लिए मुझसे माफ़ी भी मांगी है।

बता दें कि आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने कुछ दिन पहले डीजीपी को पत्र लिखा था। जिसमें राज लाली गिल ने बताया कि उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर हनी सिंह और करण औजला के गाने सुने। इनके बाद आयोग ने इस मामले में सख्त कार्रवाई शुरू की। आयोग ने पुलिस को लिखा है कि हनी सिंह के गाने ‘मिलेनियर’ में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल हुई है।

वहीं, करण औजला के गाने ‘एमएफ गबरू’ में भी महिलाओं के लिए अनुचित शब्दों का प्रयोग हुआ है, जो पूरी तरह गलत है। महिला आयोग ने डीजीपी को आदेश दिए हैं कि चंडीगढ़ की पंजाब पुलिस एक अधिकारी को इस मामले की जांच और कड़ी कार्रवाई के लिए निर्देश दे। पुलिस आज दोनों गायक के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी आयोग को देगी। जिसके बाद आज दोनों गायकों ने महिला आयोग से फोन पर माफी मांग ली है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 260172

Share this Post