Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

शिवसेना समाजवादी ने महिला व यूथ विंग का किया विस्तार, नए पदाधिकारियों की नियुक्त

शिवसेना समाजवादी के उत्तर-भारत के सीनियर उप-प्रधान राजेश रिंकू नए पदाधिकारियों को अपनी टीम बनाने के दिए अधिकार गए ।

जालंधर, 10 अगस्त (सोनू ) : शिवसेना समाजवादी द्वारा महिला व यूथ विंग का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की नियुक्त की गई। बस्ती बावा खेल स्थित पार्टी दफ्तर में आयोजित किए गए कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर-भारत के सीनियर उप-प्रधान राजेश रिंकू द्वारा की गई। पार्टी नेताओं द्वारा अगामी योजनाओं से अवगत करवाया गया।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज, चेयरमैन हनी भारद्वाज के दिशा निर्देशों पर राजेश रिंकू ने नए पदाधिकारियों को नियुक्त पत्र सौंपे। इस मौके शाम सुंदर को शहरी विंग का सीनियर उप-प्रधान नियुक्त किया गया, वहीं महिला विंग से नैंसी चोपड़ा को यूथ महिला विंग का शहरी उप-प्रधान नियुक्त किया गया। विकास कुमार को शहरी उप-प्रधान बनाया गया।
नए पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारियां सौंपी गई उसे निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। वहीं, रिंकू ने कहा कि नए पदाधिकारियों को उनकी टीम बनाने के अधिकार दिए गए ताकि पार्टी में नए सदस्यों को शामिल करने के मुहिम को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।
इस मौके सौरव कुमार, ओम कुमार, प्रेम बिट्टू, साबी कुमार, अजय कुमार, वार्ड प्रधान राजा शाह, राज कुमार, शहरी उप-प्रधान अजीत सिंह, रवि कुमार, राहुल शुक्ला, अनिल कुमार, प्रहलाद कुमार, ललित कुमार, अरविंद कुमार, रोहन, अर्जुन कुमार, महिला विग से यूथ शहरी उप-प्रधान मुस्कान, यूथ प्रधान ममता शुक्ला, आशा महरा, मीना शर्मा, आरती महरा आदि ।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234074

Share this Post