Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा बने आइपीएस पढ़ें पूरी खबर

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा बने आइपीएस

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर : जालंधर में लंबे समय से ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात पीपीएस संदीप शर्मा अब आइपीएस बन गए हैं। उनको पंजाब कैडर आवंटित किया गया है। शनिवार को यूपीएससी ने आधिकारिक घोषणा की। आइपीएस संदीप शर्मा इससे पहले जालंधर में बतौर डीसीपी सेवाएं दे चुके हैं और इस समय बतौर ज्वाइंट सीपी तैनात हैं।

नशा तस्करी और नशा खत्म करने के लिए उन्होंने कई बार बड़ी मुहिम चलाई। वहीं जालंधर के एसएसपी के पद भी तैनात रहे आइपीएस संदीप शर्मा ने हमेशा नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ी। संदीप शमां को जल्द ही चंडीगढ़ बुलाकर आइपीएस की उपाधी दे दी जाएगी और फिर किसी बड़ी पोस्ट पर तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डीसीपी, एसएसपी, ज्वाइंट सीपी की भूमिका में रह कर उन्होंने अपराध के खिलाफ हमेशा डटकर मुकाबला किया है। उन्होंने बताया कि यह लड़ाई आज भी जारी है

और आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि नई भूमिका को चैलेंज की तरह लेना है और विभाग ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतने का प्रयास हमेशा रहेगा। नशा तस्करों के खिलाफ लड़ाई भी जारी रहेगी और नशा मुक्त समाज बनाने का प्रयास हमेशा जारी रहेगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256840

Share this Post