Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

रेलवे एकसाथ आने-जाने की टिकट बुकिंग पर दे रहा है Discount, इस तारीख से स्कीम लागू

भारतीय रेलवे ने त्योहारों के मौके पर लोगों को राहत देने के लिए एक स्कीम लॉन्च की है। इस स्कीम के तहत अगर कोई आने-जाने की टिकट एक साथ बुक करवाता है तो उसे रिटर्न टिकट पर 20 फीसदी डिस्काउंट मिलेगा। रेलवे ने यह फैसला त्योहारों के समय टिकट के लिए भीड़ और लोगों की परेशानी को देखते हुए एक्सपेरिमेंटल फैसला  लिया है।

जानें कैसे मिलेगा डिस्काउंट
डिस्टाकउंट पाने के लिए आपको उसी ट्रेन का इस्तेमाल करना होगा, जिस ट्रेन से आप गए हो। उदाहरण के तौर पर आप अहमदाबाद-बरौनी (19484) से जाते हैं तो रिटर्न ट्रेन बरौनी-अहमदाबाद (19483) से रिटर्न होना होगा। इसके साथ ही टिकट की डिटेल्स भी सामान होनी चाहिए।

14 अगस्त से शुरू होगी यह स्कीम
रेलवे के मुताबिक इस डिस्काउंट का फायदा लेने के लिए 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 तक के लिए जाने वाले टिकट और वापसी के लिए 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच यात्रा का टिकट बुक करना होगा। बुकिंग 14 अगस्त से शुरू होगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 263322

Share this Post