Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब एंटी ड्रोन सिस्टम से लैस होने वाला पहला राज्य बनेगा, जानें क्या होगा इसका फायदा

पंजाब एंटी ड्रोन सिस्टम सिस्टम से लैस होने वाला देश का पहला राज्य बन चुका है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब पुलिस को 3 एंटी ड्रोन सिस्टम दिए हैं। तरनतारन में मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने इसका उद्घाटन किया है। 

पाक से आए ड्रोन को मार गिराएगा
सीएम मान ने इस दौरान कहा कि अब अगर कोई ड्रोन पाकिस्तान से आएगा, तो उसे तुरंत गिरा दिया जाएगा। इससे नशा पंजाब में प्रवेश ही नहीं कर पाएगा। आज हम 3 एंटी-ड्रोन सिस्टम लॉन्च कर रहे हैं। कुल 9 सिस्टम का ऑर्डर दिया गया है, जिनमें से 6 और जल्द आ जाएंगे। अगर जरूरत पड़ी, तो और भी खरीदे जाएंगे।

केजरीवाल ने पिछली सरकारों पर साधा निशाना
वहीं केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में कुछ समय पहले तक नशा सबसे बड़ी समस्या थी। पिछली सरकारों ने तस्करों से मिलीभगत कर पंजाब के घर-घर में नशा पहुंचा दिया। हालत यह थी कि लगता था, पंजाब पूरी तरह बरबाद हो गया है। लेकिन हमारी सरकार आने के बाद हमने नशे के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया। चाहे वह कितना भी बड़ा मंत्री हो, अफसर हो या तस्कर-हमने किसी को नहीं बख्शा। सबको पकड़-पकड़ कर जेल में डाला है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 254707

Share this Post