Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कुलगाम में 9 दिन से जारी है Operation Akhal अब तक 3 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद पढ़ें पूरी खबर

 

कुलगाम में 9 दिन से जारी है Operation Akhal  

अब तक 3 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद

पढ़ें पूरी खबर 


जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अकाल वन क्षेत्र में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ 9वें दिन भी जारी है। इस आतंक-रोधी अभियान को Operation AKHALनाम दिया गया है। अब तक 3 आतंकियों के मारे जाने की खबर है, हालांकि आधिकारिक रूप से केवल एक आतंकी का शव बरामद हुआ है।
इस ऑपरेशन में सेना के लांस नायक प्रितपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह दो जवान शहीद हुए हैं । भारतीय सेना ने दोनों वीर जवानों की शहादत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा “सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त करती है।”
कुलगाम में बीती रात आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच तीव्र गोलीबारी हुई, जिसमें 4 जवान घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

इधर, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किश्तवाड़ जिले में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों के गुर्गों के ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई डीएसपी मुख्यालय किश्तवाड़ के नेतृत्व में की गई।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256840

Share this Post