Thu, 17 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कल सरकारी बसों का रहेगा चक्का जाम, सोच-समझकर ही घर से निकलें

 पंजाब रोडवेज पीआरटीसी पनबस कॉन्ट्रैक्ट यूनियन ने कल पंजाब के सभी 27 डिपो पर बसें रोककर हड़ताल करने का फैसला किया है। यूनियन ने आज पंजाब के 27 डिपो के सामने गेट रैली की। उन्होंने इस दौरान ऐलान किया कि अगर कल तक मांगे नहीं मानी गई तो दोपहर बाद बसों का चक्का जाम रहेगा। 

पंजाब के 27 डिपो बंद किए जाएंगे
वहीं यूनियन के पंजाब अध्यक्ष रेशम सिंह गिल ने कहा कि अगर सरकार कल तक हमारी मांगें नहीं मानती है, तो दोपहर बाद पंजाब के 27 डिपो बंद कर दिए जाएंगे और पूरी तरह से चक्का जाम कर दिया जाएगा। पिछले एक साल से सरकार हमें परेशान कर रही है और हमारी मांगें पूरी नहीं की जा रही हैं। सरकार ने कई बार समस्याओं के समाधान के लिए बैठकें की हैं, लेकिन आज तक समाधान नहीं निकला है।

लोगों को झेलनी पड़ेगी मुसीबत
पंजाब सरकार कल दोपहर तक हमारी मांगें मान ले। यदि मांगें पूरी नहीं की गईं तो कल सभी डिपो पूरी तरह जाम कर दिए जाएंगे, जिससे आम यात्रियों को भी सफर के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220075

Share this Post