Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर के सिविल अस्पताल के आक्सीजन प्लांट हुए ठीक आपरेटर रोजाना देंगे रिपोर्ट - डा. गुरमीत लाल पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर के सिविल अस्पताल के आक्सीजन प्लांट हुए ठीक

आपरेटर रोजाना देंगे रिपोर्ट - डा. गुरमीत लाल

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधरः सिविल अस्पताल के आक्सीजन प्लांट में तकनीकी खराबी के कारण 27 जुलाई को हुई तीन मरीजों की मौत के बाद अब प्लांट को ठीक कर दिया गया है। इस मामले में मेडिकल सुपरिटेंडेंट (एमएस) के साथ-साथ कई डाक्टरों पर गाज गिरी थी। इसके साथ ही सुपरवाइजर को भी बर्खास्त कर दिया गया था। हेल्थ विभाग की ओर से सिविल सर्जन को एमएस का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया। अब आक्सीजन प्लांट में दो आपरेटरों की तैनाती हो चुकी है।

सिविल सर्जन डा. गुरमीत लाल ने कहा कि सिविल अस्पताल में तीन आक्सीजन प्लांट की रिपेयर करवा दी गई है। आपरेटरों को हिदायतें जारी की जा चुकी है कि प्लांट की रोजाना रिपोर्ट दें। किसी प्रकार की रिपेयर की जरूरत हो तो तुरंत बताया जाए। उन्होंने कहा कि मंगलवार को प्लांट में आपरेटरों ने ज्वाइन कर लिया था।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256944

Share this Post