Mon, 16 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

BIG BREAKING : जम्मू-कश्मीर में सेना की गाड़ी गहरी खाई में गिरी, हादसे में इतने जवानों की मौ'त

जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में CRPF को लेकर जा रही बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 2 जवानों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बस में 23 जवान थे। हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है और घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है।

बैलेंस बिगड़ने के कारण हुआ हादसा
हादसा ऊधमपुर के कंडवा-बसंतगढ़ रोड पर हुआ, यह जगह अपनी घुमावदार सड़क के लिए जानी जाती है। बताया जा रहा है कि CRPF की एक टुकड़ी गश्त करने के लिए जा रही थी। इसी दौरान अचानक बस का बैलेंस बिगड़ गया और वह गहरी खाई में जा गिरी। 

5 जवान गंभीर रूप से जख्मी
बताया जा रहा है कि जवानों को सेना अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। वहीं 5 जवानों की हालत काफी ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। जबकि बाकियों को भी चोटें आई हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हादसे को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिए जानकारी दी कि वह लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं और स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं।
 


141

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 146925