Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

Registry करवाने वालों को इन बातों का रखना होगा खास ध्यान पढ़ें पूरी खबर

Registry करवाने वालों को इन बातों का रखना होगा खास ध्यान

पढ़ें पूरी खबर 

 

पंजाब: डी.सी. आशिका जैन ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से राज्य में रजिस्ट्री कार्यों को और अधिक पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाने के लिए ईजी रजिस्ट्रेशन का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत, पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार रजिस्ट्री करवाने वाले व्यक्तियों में से 5 प्रतिशत लोगों को फोन कर फीडबैक प्राप्त किया जाएगा। डी.सी. आशिका जैन बताया कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जनता को रजिस्ट्री संबंधी सेवाओं में कोई असुविधा न हो तथा पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संचालित हो।

डिप्टी कमिश्नर ने आम जनता से अपील है कि यदि आप जिले की किसी भी तहसील या सब-तहसील में रजिस्ट्री करवा रहे हैं, तो यह ध्यान रखें कि अपनी पूरी डिटेल नाम, पता एवं मोबाइल नंबर सही तरीके से दर्ज करवाएं। इससे आपको सरकार की ओर से फोन कर फीडबैक लिया जा सकेगा और सेवा में और सुधार किया जा सकेगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256753

Share this Post