Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को मिलेगी Free Bus Service, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया ऐलान

 ख़बरिस्तान नेटवर्क, चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकारी स्कूलों में पढ़ रही लड़कियों के लिए फ्री बस सर्विस देने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि इस स्कीम का उद्देश्य छात्राओं को सरकारी स्कूलों में अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए सुविधा प्रदान करना है।

सरकारी स्कूलों की लड़कियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जब हम गांवों में जाते हैं तो स्कूलों में पढ़ रही लड़कियों के माता-पिता कहते हैं कि आना-जाना बहुत मुश्किल है। उनके पास कोई साधन नहीं या फिर वह ट्राली पर लटक कर जाती हैं या फिर किसी अनजबी से मदद लेकर स्कूल पहुंचती हैं। इस कारण कई इंटेलिजेंट लड़कियों के माता-पिता उन्हें स्कूल से हटा लेते हैं। हमें शिक्षा से ज्यादा इज्जत प्यारी है। इसलिए हम स्कूलों में पड़ रही लड़कियों को फ्री बस की सुविधा देंगे। 

छात्राओं की सुरक्षा

इसके साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह कदम इन स्कूलों में पढ़ रही छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। जो शिक्षा के क्षेत्र में राज्य का नाम रोशन कर सकें। क्योंकि कई पेरेंट्स अपने बच्चों को इस वजह से स्कूल से हटा लेते हैं क्योंकि स्कूल दूर होता है और उनकी बेटियां सुरक्षित महसूस नहीं कर पाती।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218719

Share this Post