Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर DC हिमांशु अग्रवाल ने सुरक्षा को लेते हुए लिया बड़ा फैसला, जारी किए यह सख्त आदेश

जालंधर के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने लोगों की सुरक्षा और कृषि क्षेत्र को बचाने के लिए सख्त फैसला लिया है। उन्होंने सड़कों पर अवारा पशु छोड़ने पर बैन लगा दिया है। इसका लक्ष्य सिर्फ सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना है, फसलों की रक्षा करना और पशु कल्याण को बढ़ावा देना है।

लगातार बढ़ रहे हैं हादसे
डीसी डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रशासन के ध्यान में आया है कि कई लोग अपने पशुओं को खेतों और सड़कों पर खुला छोड़ देते हैं।इससे न केवल सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है, बल्कि फसलों को भी भारी नुकसान होता है। साथ ही, ऐसे पशु बेकाबू होकर राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बन जाते हैं। 

उन्होंने यह भी दोहराया कि किसी भी स्थिति में नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पशुओं की देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने एक विशेष हेल्पलाइन नंबर 9646-222-555 भी जारी किया है। नागरिक इस नंबर पर घायल, बीमार या असहाय पशुओं की सूचना दे सकते हैं, ताकि उन्हें समय पर चिकित्सा सहायता दी जा सके और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 262077

Share this Post