Mon, 16 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

BIG BREAKING : पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक का लंबी बीमारी के बाद निधन 

 जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उन्होंने दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर आखिरी सांस ली। सत्यपाल मलिक किडनी की बीमारी से परेशान थे, जिस कारण उनका अस्पताल में ईलाज चल रहा था।

11 मई को बिगड़ी थी तबियत
सत्यपाल मलिक की 11 मई को अचानक तबियत ज्यादा खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पिछले कुछ दिनों से वह वेंटीलेटर पर थे, पर आज उनका दोपहर में निधन हो गया। उनके निधन के बाद राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

3 राज्यों को रह चुके हैं राज्यपाल
आपको बता दें कि सत्यपाल मलिक 3 राज्यों के राज्यपाल रह चुके हैं। वे गोवा, मेघालय और जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रह चुके थे। जम्मू-कश्मीर में उन्हीं के कार्यकाल के दौरान जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाया गया था।  
 


144

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 146921