Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

सिद्धू मूसेवाला के पुतले पर फायरिंग, मां चरण कौर ने कहा - भगवान के पास जाने के बाद भी उसे नहीं छोड़ रहे 

सिद्धू मूसेवाले के पुतले पर हुई फायरिंग पर अब मां चरण कौर ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि भगवान के पास जाने के बाद भी उसे चुप कराने की कोशिश की जा रही है। मैं सभी को यह बताना चाहती हूं कि एक दिन सभी को उनके किए की सजा जरूर मिलेगी, हमारी चुप्पी हमारी हार नहीं है।

यह हमला हमारी आत्मा पर घाव
उन्होंने इस घटना के बारे में लिखा कि हमारे बेटे की याद पर हमला हमारी आत्मा पर एक घाव है। कल मेरे बेटे की याद में बने पुतले पर गोलियां चलाई गईं। वह सिर्फ एक पत्थर का पुतला नहीं था, यह उसके फैंस की तरफ से उसे दिया गया सम्मान था और यह उस प्यार का प्रतीक था जो लोगों के दिलों में उसके लिए है। 

उसे मिटाया नहीं जा सकता
उन्होंने आगे लिखा कि मेरा बेटा लोगों के अधिकारों की आवाज बना रहा, भगवान के पास जाने के बाद भी उसे चुप कराने की कोशिश की जा रही है। यह हमला हमारी आत्मा पर प्रहार जैसा लगा, मेरे बेटे की जान के दुश्मन उसके जाने के बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं, लेकिन उसका विद्रोह जरूर किया जा सकता है लेकिन इसे मिटाया नहीं जा सकता, यह एक लहर है जो हमेशा जारी रहेगी। मैं सभी को यह बताना चाहती हूं कि एक दिन सभी को उनके किए की सजा जरूर मिलेगी, हमारी चुप्पी हमारी हार नहीं है।

3 दिन पहले पुतले पर चली थी गोलियां
आपको बता दें कि यह घटना तीन दिन पहले हरियाणा के डबवाली इलाके में हुई थी। जहां अज्ञात हमलावरों ने मूसेवाला की मूर्ति पर गोलीबारी की। जिससे मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके से गोलियों के खोल भी बरामद किए गए हैं। इस घटना के बाद से फैंस में भारी रोष है।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 260171

Share this Post