Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

नोएडा में मिनटों में 20 साल का युवक अंबानी से भी बना अमीर, बैंक अकाउंट में आ गए  1 अरब 13 लाख 55 हजार करोड़ रुपए

नोएडा में 20 साल के युवक में बैंक अकाउंट में अचानक कहीं से 1 अरब 13 लाख 55 हजार करोड़ रुपए आ गए। जैसे ही इसका पता युवक को चला तो वह पैसे गिनने लग पड़ा। पर इतनी बड़ी रकम थी कि वह इसे गिन भी नहीं पा रहा था। कुछ ही मिनटों में वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार हो गया।

बैंक अकाउंट में अचानक आए पैसे
दरअसल मामला नोएडा के ऊंची दनकौर का है, जहां 20 साल के दीपक उर्फ दीपू के बैंक अकाउंट में अचानक पैसे आ गए। जब बैंक अकाउंट में पैसे आए तो वह उसे गिनने की कोशिश करने लगा। पर इतनी रकम उससे गिनी नहीं गई। यह रकम इतनी है कि कई देशों की जीडीपी भी इसके बराबर भी नहीं है।

बैंक खाते में आई 37 डिजिट की रकम
दीपू अभी बेरोजगार है उसके पिता की सालों पहले मौत हो चुकी है और माता का भी दो महीने पहले ही निधन हो गया था। दीपू ने कुछ समय पहले ही कोटेक महिंद्रा बैंक में अपना खाता खुलवाया था, जिसमें वो यूपीआई के ज़रिए लेन-देन करता था। शनिवार को उसके फ़ोन पर मैसेज आया जिसमें उसके खाते में अरबों रुपये का बैलेंस दिखाई दिया। 

इनकम टैक्स विभाग ने फ्रीज किया खाता
वहीं बैंक को इस मामले का जैसे ही पता लगा तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी इनकम टैक्स विभाग को दी। इनकम टैक्स के अधिकारियों के भी इतनी बड़ी रकम देखकर होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत दीपक का खाता फ्रीज कर दिया। अब इस मामले की जांच की जा रही है कि आखिर इतनी बड़ी रकम आई कहां से।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 254543

Share this Post