Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जालंधर में बेटे की मौ'त के बाद GRP थाने के बाहर परिजनों का प्रदर्शन, पुलिस पर कार्रवाई न करने के लगाए आरोप, Video

जालंधर में GRP पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। यह प्रदर्शन बीते दिनों बशीjपुरा फाटक के मनीष नाम के युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में कार्रवाई न होने पर किया जा रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही , वहीं परिवार को धमकियां भी दी जा रही हैं। जिस कारण GRP पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है।

परिवार का आरोप है कि बीते दिन जीआरपी थाना इंचार्ज अशोक से मनीष की मौत को लेकर बात की गई। जहां परिवार ने आरोप लगाए कि दीनानाथ उन्हें धमकियां दे रहा है। जिसके बाद थाना इंचार्ज ने शाम 5 बजे तक पर्चा दर्ज करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है।

मृतक बेटे के विशाल का आरोप है कि बीते दिन आरोपी लड़के के चाचे को गिरफ्तार किया गया था। दीनानाथ कबाड़िया है और पार्टी का प्रधान है। आरोप है कि उसकी शह पर ही बेटे का कत्ल किया गया। जबकि जिसने घटना को अंजाम दिया है, वह भी प्रधान का वर्कर है। जिसमें मणिकरण शामिल है।

पुलिस ने अब तक 2 आरोपियों को ही गिरफ्तार किया है। गोली मारने वाले मणिकरण को प्रवासी सेल का प्रधान दीनानाथ शह दे रहा है। क्योंकि साल 2024 में उसने उनके बेटे मुनीष पर झूठा केस दर्ज करवाया था। बेटा जमानत पर बाहर आ गया तो 12 जुलाई को उसे गोली मार दी। 

मृतक के भाई करन ने बताया कि गोली मुनीष के पेट के निचले हिस्से में फंस गई थी। जिस कारण बाथरुम वाली थैली फट गई थी। एक ऑपरेशन हो गया था, दूसरा होना बाकी था। लेकिन उससे पहले ही भाई का हौंसला टूट गया। आरोपियों पर हर हालत में कार्रवाई होनी चाहिए। 

वहीं आरोपों पर दीनानाथ का कहना है कि मुझे मामले बारे कोई जानकारी नहीं है। सब राजनीतिक स्टंट है। उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है। आरोप बेबुनियाद हैं। वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि वह आरोपियों को पकड़ने लिए हर दिन छापेमारी कर रही है।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218602

Share this Post