Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

शिवसेना समाजवादी ने सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए महिला नेत्रियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी |

राजेश रिंकू के साथ नवनियुक्त महिला विंग की टीम में ममता शुक्ला को वार्ड नंबर 62 में महिला विंग का प्रधान नियुक्त किया गया।

जालंधर,  04 अगस्त (सोनू ) : महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए शिवसेना समाजवादी द्वारा महिलाओं को पदाधिकारी बनाते हुए अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई, वहीं उन्हें टीमें बनाने के अधिकार भी सौंपे गए।
बस्ती बावा खेल स्थित पार्टी कार्यालय में उत्तर भारत के सीनियर उप-प्रधान राजेश रिंकू की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में बड़ी संख्या में महिलाओं सहित युवाओं ने हिस्सा लिया। रिंकू ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज व चेयरमैन हनी भारद्वाज के दिशा निर्देषों पर ममता शुक्ला को वार्ड नंबर 62 में महिला विंग का प्रधान नियुक्त किया गया। इस मौके मीना शर्मा, आशा महरा, राज कुमारी, रीटा रानी, कुलविंदर, बीबा रॉय अपने साथियों सहित शामिल हुई।
राजेश रिंकू ने बताया कि शिवसेना समाजवादी द्वारा पार्टी का विस्तार करते हुए महिलाओं को अहम पद दिए जा रहे है और प्रत्येक वार्ड में महिलाओं की टीम बनाई जा रही है। वक्ताओं द्वारा पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया गया। ममता शुक्ला सहित महिला पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे निभाते हुए बड़े स्तर पर महिलाओं को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा।
इस मौके सौरव कुमार, ओम कुमार, प्रेम बिट्टू, अजय कुमार, शाम सुंदर, अनिल कुमार, अर्जुन, मनोज कुमार, अंकित शर्मा, अर्यांश, आशू, दीपू शर्मा, संतोश कुमार, रौशन तिवारी, अनिल कुमार, राजा शाह, रवि कुमार आदि उपस्थित रहे।
------

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234095

Share this Post