Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

श्री अमरनाथ यात्रा एक हफ्ते पहले रोकी गई, अब तक 4 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं पवित्र गुफा के दर्शन

श्री अमरनाथ यात्रा को एक हफ्ते पहले ही रोक दिया गया है। भारी बारिश और खराब रास्ते की वजह से प्रशासन ने यह फैसला लिया है। जिस कारण अमरनाथ यात्र को 3 अगस्त को ही रोक दिया गया है। इस बार अमरनाथ यात्रा 9 अगस्त तक चलनी थी।

कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर विजय कुमार बिधुड़ी ने बताया कि भारी बारिश के कारण यात्रा के रास्ते को काफी नुकसान पहुंचा हैष जिस कारण बालटाल और पहलगाम दोनों रास्तों पर मुरम्मत का काम चलेगा, इसलिए यात्रा को पहले ही रोका जा रहा है। वहीं रास्तों पर मशीनों को भी तैनात किया गया है, जिसके चलते यात्रा दोबारा शुरू करना संभव नहीं है।

आपको बता दें कि अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई थी और यह 9 अगस्त को समाप्त होनी थी। इस साल अब तक 4.10 लाख श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं, पर पिछले साल 5.10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234147

Share this Post