Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा, कोर्ट में ही फूट-फूट कर रोए

कर्नाटक के हासन के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को कोर्ट ने रेप के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस सजा के साथ ही कोर्ट ने 5 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। कल ही बेंगलुरु की स्पेशल कोर्ट ने दोषी करार दिया था। दोषी करार दिए जाने के बाद कोर्ट में ही प्रज्वल फूट-फूट कर रोने लग पड़े थे।

कोर्ट से रोते हुए बाहर निकला
दोषी करार दिए जाने के बाद से ही प्रज्वल रेवन्ना की आंखों से आंसू रुकने के नाम ही नहीं ले रहे थे। वह कोर्ट से भी रोत हुआ ही बाहर निकला।  यह फैसला FIR दर्ज होने के सिर्फ 14 महीने बाद सुनाया गया है। कोर्ट में रेवन्ना के खिलाफ सबसे महत्वपूर्ण सबूत साड़ी बना, जिसे कोर्ट में पेश किया गया।

महिला के साथ किया 2 बार रेप
आपको बता दें कि आरोप है कि पूर्व सांसद ने घरेलू सहायिका के साथ एक नहीं बल्कि दो बार रेप  किया। पीड़िता ने घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया और उसके पास वह साड़ी भी मौजूद थी, जिसे उसने सबूत के तौर पर संभाल कर रखा था। जांच में उस साड़ी पर स्पर्म के निशान पाए गए, जिससे यह मामला और भी मजबूत हो गया। कोर्ट में इस साड़ी को महत्वपूर्ण सबूत के रूप में पेश किया गया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218602

Share this Post