Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया की बड़ी मुश्किलें हाईकोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत भेजा पढ़ें पूरी खबर

शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया की बड़ी मुश्किलें 

हाईकोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत भेजा 

पढ़ें पूरी खबर 

 

पंजाब : विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार किए गए अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के मामले में नया अपडेट आया है। बिक्रम मजीठिया को मोहाली कोर्ट से राहत नहीं मिली है। मजीठिया को आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने मजीठिया की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ा दी है।

 

सूत्रों के अनुसार, कोर्ट ने बिक्रम सिंह मजीठिया की बैरक ट्रांसफर करने की अर्जी 5 अगस्त तक के लिए टाल दी है। मजीठिया की न्यायिक हिरासत पूरी होने के बाद मामले की अगली सुनवाई 14 अगस्त को होगी। इसके साथ ही कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए मजीठिया की पेशी 14 अगस्त को भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही की जाए। बता दें कि, मजीठिया को विजिलेंस ब्यूरो ने 25 जून को अमृतसर से गिरफ्तार किया था। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया नाभा की नई जेल में बंद हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256645

Share this Post