Thu, 17 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अमेरिका ने 5 हजार से ज्यादा भारतीयों को किया डिपोर्ट, संसद में हुआ खुलासा

अमेरिका में जब से डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बने हैं तब से ही वह अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। हाल ही में भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक रिपोर्ट जारी की है। जिसमें खुलासा है कि अमेरिका ने 5 सालों में 5541 भारतीय लोगों को डिपोर्ट किया है।  

दरअसल संसद में डीएमके सांसद कनिमोझी ने विदेश मंत्रालय से पूछा था कि क्या सरकार अमेरिका से डिपोर्ट किए जा रहे नागरिकों का डेटा रखती है, जिस पर विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने जानकारी दी और बताया कि इस साल अमेरिका ने कुल 1703 लोगों को डिपोर्ट किया, जिसमें 1562 पुरुष और 141 महिलाएं शामिल हैं।

उन्होंने आगे इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि अमेरिका ने साल 2020 से 2024 तक 5541 भारतीयों को डिपोर्ट किया है। वहीं इसी टाइम के दौरान ब्रिटेन ने 311 भारतीयों को डिपोर्ट किया है। जबकि इस साल 131 भारतीय को वापिस घर भेजा गया है। हालांकि डिपोर्ट में वास्तविक संख्या में अंतर आ सकता है। क्योंकि कुछ मामलों में भारतीयों के पास वैध डॉक्यूमेंट्स होते हैं और फिर भी ब्रिटिश सरकार उन्हें डिपोर्ट कर देती है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220086

Share this Post