Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के बेटे को किया भगोड़ा घोषित पढ़ें पूरी खबर

पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के बेटे को किया भगोड़ा घोषित 

पढ़ें पूरी खबर 

 

पंजाब : एक बार फिर सियासत और भ्रष्टाचार की गूंज तेज़ हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष अदालत ने कांग्रेस के पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के बेटे हरप्रीत सिंह को 2024 के बहुचर्चित मनी लॉन्ड्रिंग केस में भगोड़ा घोषित कर दिया है। अदालत ने उसकी संपत्तियों का ब्योरा तलब करते हुए कुर्की की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। हरप्रीत सिंह पर आरोप है कि वह लगातार 4 महीने से अदालत में पेश नहीं हो रहा, जिससे तंग आकर अदालत ने सख्त रुख अपनाया और उसे फरार घोषित कर दिया।

 

गौरतलब है कि पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को इस मामले में पहले ही ईडी ने गिरफ्तार किया था। उन पर वन मंत्री रहते करोड़ों रुपये के घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे थे। हालांकि कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी और वह इस समय बाहर हैं, लेकिन उनके बेटे की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। वहीं अब यह मामला कांग्रेस के लिए सियासी तौर पर भी भारी पड़ सकता है, खासकर तब जब राज्य में भ्रष्टाचार पर ज़ीरो टॉलरेंस की बात की जा रही है। विपक्ष इस मुद्दे को ज़रूर भुनाने की कोशिश करेगा।

 

बता दें कि साधु सिंह धर्मसोत जोकि कांग्रेस में पूर्व मंत्री रहे हैं, को 2024 में ई.डी.ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था। फिलहाल साधु सिंह धर्मसोत को कोर्ट से जमानत मिल गई है और वह इस समय बाहर हैं, लेकिन आने वाले दिनों में उनके बेटे की मुश्किलें जरूर बढ़ सकती है। साधु सिंह पर आरोप थे कि उन्होंने वन मंत्री रहते करोड़ों रुपए की मनी लांड्रिंग की।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256645

Share this Post