Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कोर्ट ने रेप के मामले में पूर्व सांसद को दोषी करार दिया, फैसला आते ही फूट-फूट कर रोने लग पड़ा 

कर्नाटक में पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को कोर्ट ने रेप के मामले में दोषी करार दिया है। कोर्ट सजा का ऐलान 2 अगस्त शनिवार को करेगी। जैसे ही कोर्ट ने प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ फैसला सुनाया तो वह कोर्ट में ही फूट-फूट कर रोने लग पड़ा। यह फैसला एक स्पेशल कोर्ट ने सुनाया है।

कोर्ट से रोते हुए बाहर निकला
दोषी करार दिए जाने के बाद से ही प्रज्वल रेवन्ना की आंखों से आंसू रुकने के नाम ही नहीं ले रहे थे। वह कोर्ट से भी रोत हुआ ही बाहर निकला।  यह फैसला FIR दर्ज होने के सिर्फ 14 महीने बाद सुनाया गया है। कोर्ट में रेवन्ना के खिलाफ सबसे महत्वपूर्ण सबूत साड़ी बना, जिसे कोर्ट में पेश किया गया।

महिला के साथ किया 2 बार रेप
आपको बता दें कि आरोप है कि पूर्व सांसद ने घरेलू सहायिका के साथ एक नहीं बल्कि दो बार रेप  किया। पीड़िता ने घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया और उसके पास वह साड़ी भी मौजूद थी, जिसे उसने सबूत के तौर पर संभाल कर रखा था। जांच में उस साड़ी पर स्पर्म के निशान पाए गए, जिससे यह मामला और भी मजबूत हो गया। कोर्ट में इस साड़ी को महत्वपूर्ण सबूत के रूप में पेश किया गया।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234147

Share this Post