Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अमरिंदर गिल की चल मेरा पुत्त 4 भारत में बैन, विदेशों में आज हो रही है रिलीज

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ के बाद अब एक बाद अमरिंदर गिल की फिल्म ‘चल मेरा पुत्त 4’ को भारत में रिलीज की मंजूरी नहीं मिली है। फिल्म में पाकिस्तानी कलाकारों ने काम किया है, जिस कारण सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को देश रिलीज नहीं करने का फैसला किया है।

फिल्म निर्माताओं ने दी जानकारी
चल मेरा पुत्त 4 आज एक अगस्त को रिलीज होनी थी, पर इसे भारत में बैन कर दिया गया है। फिल्म के निर्माताओं ने इस लेकर पोस्ट भी शेयर किया है। उन्होंने कहा कि हमने पूरी कोशिश की, पर यह भारत में रिलीज नहीं होगी। इस फिल्म को विदेशों में तो रिलीज किया जाएगा।

भारत में पाक कलाकारों पर लगा है बैन
चल मेरा पुत्त 4 में पाकिस्तानी कलाकार इफ्तिखार ठाकुर, अकरम उद्दास, नासिर चिन्योती ने काम किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पाक कलाकारों के भारतीय फिल्मों में काम करने पर बैन लगा दिया गया था। हालांकि हमले से पहले ही फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी थी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258616

Share this Post