Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर वेस्ट में लगातार बढ़ रही हैं क्राइम की घटनाएं, अब आम आदमी क्लीनिक में तोड़फोड़, देखें Video

जालंधर वेस्ट हलके में लगातार वारदातें बढ़ती ही जा रही हैं। अब गुरु संत नगर में आम आदमी क्लीनिक में तोड़फोड़ की गई है। क्लीनिक में तोड़फोड़ करने के बाद सरकारी डॉक्यूमेंट्स को भी फाड़ दिया गया। यहां तक की ग्रिल सहित दरवाजों में तोड़फोड़ कर मेडिसिन को फेंक दी गई।

घटना के बारे में क्लीनिक के डॉक्टर ने बताया कि सरकारी डॉक्यूमेंट्स को फाड़ दिया गया है। इससे पहले भी यहां चोरी हो चुकी है और चोर दवाइयां लेकर फरार हो गए थे। हालांकि वह मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि एक बार फिर क्लीनिक को निशाना बनाया गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस बताया कि जांच में पता चला है कि चोरों ने क्लीनिक में तोड़फोड़ की गई है। हालांकि चोरी की कोई घटना सामने नहीं आई है। चोरों ने डॉक्टर के जरूरी डॉक्यूमेंट्स जरूर फाड़ दिए हैं। शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234147

Share this Post