Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

नहीं जा पाएंगे कैबिनेट मंत्री विदेश क्यों...वजह जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

नहीं जा पाएंगे कैबिनेट मंत्री विदेश 

क्यों...वजह जानने के लिए 

पढ़ें पूरी खबर 

 

पंजाब : कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. को अमेरिका जाने की मंज़ूरी नहीं मिली है। केंद्र सरकार ने उनके अमेरिका दौरे को अनुमति देने से इनकार कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. को एन.सी.एस.एल.-2025 समिट में शामिल होना था।

इस बारे में मंत्री हरभजन सिंह का कहना है कि मुझे अमेरिका जाने की इजाज़त न मिलना निंदनीय है। शायद मुझे इसलिए रोका गया क्योंकि मैं पंजाब से हूं। उन्होंने कहा कि यह समिट पंजाब द्वारा किए गए कार्यों को दुनिया के सामने पेश करने का सुनहरी मौका था। मंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार नहीं चाहती कि "पंजाब मॉडल" दुनिया के लिए एक मिसाल बने। हरभजन सिंह ई.टी.ओ. का आरोप है कि यह फैसला इस बात को दर्शाता है कि भाजपा को पंजाब और पंजाबियों से नफरत है।


96

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147289