Thu, 06 Aug 2026
Post Details

जालंधर के इस इलाके में घर में लगी भीषण आग  लाखों का सामान जलकर हुआ राख पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर के इस इलाके में घर में लगी भीषण आग 

लाखों का सामान जलकर हुआ राख

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर (राजन) : मीठापुर क्षेत्र के गांव अलीपुर में एक घर में आग लगने की बड़ी खबर सामने आई है। आग इतनी भयानक थी कि दूर-दूर तक इसकी लपटें उठती दिखाई दी। वहीं आग लगने से पूरा घर जलकर राख हो गया। 

आग की उठती लपटें देख तुरन्त आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घर के अंदर सदस्यों को बचाने की कोशिश की गई। गनीमत रही इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जबकि बाकी घर का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है।

वहीं घर के मालिक सनी ने बताया की आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। लेकिन फायर ब्रिगेड तकरीबन एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पमौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने बड़ी ही मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 192075