Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

रूस में लगातार दूसरे दिन भूकंप के तेज झटके, 6.7 रही तीव्रता

रूस में लगातार दूसरे दिन भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रूस के कुरिल आईलैंड्स पर सुबह-सुबह यह झटके महसूस किए गए। आज आए भूकंप की तीव्रता 6.5 आंकी गई है और इसकी गहराई महज 10 किलोमीटर थी।

बता दें कि कल रूस के कामचटका में 8.7 की तीव्रता से भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र समुद्र के नीचे था,  जिसके बाद सुनामी का खतरा मंडरा रहा है। अमेरिका और जापान में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। खास बात यह है कि इस भूकंप से अभी तक किसी नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।

भूकंप के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, एक फुटेज में एक इमारत जोर-जोर से हिलती दिख रही है। वही रूस की सरकारी मीडिया ने जानकारी दी है कि रूस के सुदूर पूर्व में तट के पास भूकंप के बाद कई लोग घायल हो गए हैं।

रूस में कई बार भूकंप आ चुके हैं। इस साल 20 जुलाई को कामचटका में भी रिक्टर पैमाने पर 7.4 तीव्रता का एक ज़बरदस्त भूकंप आया था। उसी दिन 6.7 तीव्रता का दूसरा भूकंप भी कामचटका प्रायद्वीप में आया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218598

Share this Post