Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में लगातार बढ़ रहा है क्राइम, भार्गव कैंप के बाद अब बस्ती शेख में युवक की हत्या 

जालंधर के घास मंडी चौक के पास बदमाशों ने 20 साल के नौजवान की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई है जो बस्ती शेख का रहने वाला है। इस घटना के बाद लोगों ने हलके में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए है। 

जानकारी के मुताबिक राहुल जिम के बाहर खड़ा था। इसी दौरान 10 से 15 बदमाश आए और उससे मारपीट की। इसके बाद उसके पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद सभी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। 

घटना के बाद एसीपी वेस्ट सवरनजीत सिंह और थाना इंचार्ज साही चौधरी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।  

आपको बता दें कि जालंधर वेस्ट के हलके में लगातार क्राइम ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। बीते दिनों ही भार्गव कैंप में कुछ नौजवानों ने युवक का कत्ल कर दिया था। अब फिर से वैसी ही घटना सामने आई है, जिसने पुलिस प्रशासन और लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258089

Share this Post