Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर के मुख्य बाजार में सुबह-सुबह पुलिस एक्शन में, नशा तस्कर के घर पर की कार्रवाई, देखें Video

जालंधर में पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। इसी सिलसिले में नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम शहर के मशहूर बाजारों में से एक रैनक बाजार के पक्का बाग नशा तस्कर के घर पर कार्रवाई की। कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर के बनाए अवैध कब्जे को धवस्त किया गया।
 
नगर निगम प्रशासन ने कई बार व्यक्ति को नोटिस दिए थे। पर नोटिस का संतोषजनक जवाब ना मिलने के कारण पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर नगर निगम की टीम ने अवैध कब्जे पर कार्रवाई करते हुए उसे तोड़ दिया।  व्यक्ति की पहचान हरविंदर सिंह उर्फ स्वामी निवासी पक्का के रूप में हुई है।

मामले पर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि हरविंदर सिंह उर्फ स्वामी एक नशा तस्कर है और इस पर एनडीपीएस एक्ट सहित कुल 18 पर्चे दर्ज है। नगर निगम प्रशासन की अगुवाई में तस्कर के घर पर कार्रवाई को लेकर पहुंचे है, ताकि को अप्रिय घटना ना हो सके। कार्रवाई से पहले घर को खाली करवा लिया गया था। ऐसे में कार्रवाई के दौरान घर पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256417

Share this Post