Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

7 अगस्त से अस्पतालों में नहीं होगा ईलाज! इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने किया हड़ताल ऐलान

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने हड़ताल का ऐलान किया है। IMA का कहना है कि आयुष्मान भारत योजना के तहत प्राइवेत अस्पतालों का 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि बकाया है और अब तक इसका भुगतान नहीं किया गया है। इसी कारण से 7 अगस्त से पूरे हरियाणा में ईलाज नहीं किया जाएगा।

7 अगस्त को ईलाज न करने की दी है चेतावनी
आपको बता दें कि IMA ने हरियाणा सरकार को चिट्ठी लिखी है। जिसमें उन्होंने आयुष्मान कार्ड धारकों का 7 अगस्त से ईलाज न करने की चेतावनी दी है। हरियाणा में 650 अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत जरूरतमंद लोगों का ईलाज होता है। पर लोगों के ईलाज के बाद 400 करोड़ रुपए की राशि सरकारी की तरफ से भुगतान नहीं की गई। 

नहीं रुकेगा गरीबों का ईलाज
वहीं इस मामले पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा किसी भी गरीब का ईलाज नहीं रुकेगा। सरकार जल्द ही प्राइवेट अस्पतालों का भुगतान करेगी। वहीं इसके साथ ही IMA के साथ भी बातचीत कर हल निकाला जाएगा। आयुष्मान ईलाज के बजट भी बढ़ाने पर भी चर्चा की जाएगी।

जानें क्या होता है आयुष्मान कार्ड योजना
आपको बता दें कि आयुष्मान कार्ड योजना केंद्र की तरफ से चलाई गई उन लोगों के लिए मुहिम है जो अपना ईलाज करवाने में असमर्थ होते हैं। इस योजना में आयुष्मान कार्ड धारकों का 5 लाख रुपए तक का ईलाज फ्री का होता है। हालांकि सरकार की तरफ से योजना में शामिल अस्पतालों में ही यह ईलाज मिलता है।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234143

Share this Post