Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

YouTube पर सरकार ने लगाया बैन, 16 साल के कम उम्र के बच्चे नहीं चला पाएंगे

सरकार ने YouTube पर बैन लगा दिया है। अब 16 साल से कम उम्र के बच्चे यूट्यूब नहीं चला पाएंगे। यह फैसला ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने बच्चों की सुरक्षा और उनकी सेहत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। अगर आदेशों का उल्लंघन होता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यूट्यूब चैनल बनाने पर होगी कार्रवाई
ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने बैन को लेकर एक दिशानिर्देश भी जारी किया है। जिसमें साफ़ तौर पर चेतावनी दी गई है कि अगर 16 साल से कम उम्र के बच्चों का YouTube अकाउंट पाया गया या बच्चे किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट को सब्सक्राइब करते हैं, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

10 दिसंबर से होगा लागू
ऑस्ट्रेलिया की मंत्री अन्निका वेल्स ने कहा कि यूट्यूब पर पर 10 दिसंबर से बैन सख्ती से लागू किया जाएगा। यह फैसला बच्चों को सोशल मीडिया के खतरनाक प्रभावों से बचाने के लिए लिया गया है। इसके साथ ही इस फैसले से माता-पिता को भी इससे मानसिक शांति मिलेगी।

फेसबुक, इंस्टा भी हो चुके हैं बैन
आपको बता दें कि इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए Facebook, Instagram, TikTok, Snapchat और X सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर बैन लगाया हुआ है। जिसके बाद अब YouTube पर भी बैन लगा दिया गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 260171

Share this Post