Thu, 19 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

AAP के MLA रमन अरोड़ा के समधि राजकुमार राजू मदान को कोर्ट से मिली राहत

AAP के MLA रमन अरोड़ा के समधि राजकुमार राजू मदान को कोर्ट से मिली राहत 

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर : विधायक रमन अरोड़ा केस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट ने इस केस में शामिल रमन अरोड़ा के समधि राजकुमार राजू मदान को बड़ी राहत दी है। जानकारी अनुसार हाईकोर्ट ने राजकुमार राजू मदान की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। राजू मदान जोकि अब तक पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा है, की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। राजकुमार मदान पर भी ब्लैकमेलिंग और भ्रष्टाचार से जुड़ी संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज है।

बता दें कि रमन अरोड़ा करीब 35 संपत्तियों पर शहर में कब्जे किए थे और फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकारी जमीनों को भी हथियाया जा रहा था। इन जमीनों को हथियाने में विधायक रमन अरोड़ा के समधी राजू मदान ने मदद की थी। राजू मदान और अरोड़ा दस्तावेज आमतौर पर किसी परिचित के नाम पर बनाते थे, जिससे असली कब्जाधारी का नाम सामने नहीं आ पाता था। इस पूरे नैटवर्क में सरकारी विभागों के कुछ कर्मचारी भी शामिल बताए जा रहे हैं, जिनकी मदद से यह खेल चलाया जाता था।


150

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147512