Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अमेरिका में व्यक्ति ने लोगों पर की अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों को मारने के बाद हमलावर ने खुद को मारी गोली

 अमेरिका के न्यूयॉर्क में मैनहैट्टन की 44 मंजिला बिल्डिंग में एक व्यक्ति ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं लोगों पर गोलियां चलाने के बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली और उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि 27 साल के शे तामुरा ने सोमवार शाम साढ़े 6 बजे 44 मंजिला बिल्डिंग में घुस गया। इस बिल्डिंग के अंदर पहुंचने ही उसने अंधांधुध गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शेन तामुरा लॉस वेगास का रहने वाला था और उसके पास हैंडगन रखने का लाइसेंस भी था।

इस घटना के बाद न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच चल रही है और कृपया आप सावधानी बरतें और अगर आप इस इलाके में रहते हैं तो बाहर न निकलें। हालांकि हमलावर की मौत हो चुकी है। पुलिस स्थिति को पूरी तरह से कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258086

Share this Post