Thu, 22 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

बैडमिंटन खेलते-खेलते जमीन पर गिरा युवक, हार्ट अटैक से हुई मौ'त, देखें Video

 मौजूदा समय में क्या बच्चे और क्या बूढ़े सभी को हार्ट अटैक आ रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला हैदराबाद से सामने आया है। जहां बैडमिंटन खेलते-खेलते 25 साल के युवक को हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राकेश के रूप में हुई है जो एक निजी कंपनी में काम करता है। घटना की वीडियो भी सामने आई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

 

 

घटना रविवार रात की है जब राकेश अपने दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेल रहा था। बैडमिंटन खेलने के दौरान वह शटल कॉक को उठाने जाता है, जब वह शटल कॉक  को उठा कर ला रहा होता है तो वह उस दौरान अचानक नीचे गिर पड़ता है। जिसके बाद उसके दोस्त दौड़ते-दौड़ते उसके पास आते हैं और अस्पताल में भर्ती करवाते हैं।

अस्पताल में डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। शुरूआती जांच में डॉक्टरों ने मौत की वजह हार्ट अटैक को बताई है। राकेश हर दिन दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेलने जाता था और उसे कोई भी शारीरिक समस्या भी नहीं थी। 

आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब किसी युवक की खेल के दौरान मौत हुई हो। इससे पहले पंजाब में क्रिकेट खेलने के दौरान हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई थी। लगातार हार्ट अटैक से मौतों के कारण कहीं न कहीं लोग अब इससे डर रहे हैं।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234624

Share this Post