Nurturing Talent, Empowering Dreams – A Step Towards a Brighter Future by SBMCT - PHAGWARA
जालंधर में सिविल अस्पताल में सुबह-सुबह सिविल जमकर बवाल देखने को मिला। अस्पताल में पर्ची काटने को लेकर मरीज और स्टाफकर्मी में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर गाली गालौच और हाथापाई करने के आरोप लगाए हैं।
स्टाफकर्मी रविंदर सिंह का कहना है कि मरीज लाइन तोड़कर पर्ची कटवाने के लिए आ गया। जब उसे लाइन में आकर काम करवाने के लिए कहा गया तो उसने गालियां निकालनी शुरू कर दी और बाहर आने की धमकियां देने लग गया। जब दूसरे स्टाफकर्मी ने उसे गालियां निकालने से मना किया तो उसने उस पर 3 हजार रुपए लेने के आरोप लगाए गए। वह घटना को लेकर उच्च अधिकारियों को शिकायत देंगे।
वहीं मरीज ने कहाकि वह डॉक्टर के दिखाने के लिए पर्ची कटवाने के लिए लाइन में खड़ा था। जहां पर्ची काटने के दौरान स्टाफकर्मी ने उसके साथ गलत व्यवहार किया और उसे जातिसूचक शब्द कहे। स्टाफकर्मी पर 3 हजार रुपए ले लिए उसके साथ स्टाफ के 2 कर्मियों ने हाथापाई भी की।




Comments
No comments yet.