Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

लुधियाना में श्री नैना देवी के दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी नहर में गिरी, डेढ़ साल की बच्ची समेत 6 की मौ'त

लुधियाना के खन्ना में रविवार रात श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी नहर में गिर गई। जिस कारण हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु नैना देवी के दर्शन करके वापिस लौट रहे थे। इस  दौरान दोराहा में जगेड़ा नहर के पास पिकअप असंतुलित होकर नहर में गिर गई।

दो बच्चों समेत 6  श्रद्धालुओं की मौत
हादसे के बाद देर रात चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम लोगों का रेस्क्यू करने के लिए मौके पर पहुंची। पिकअप में 20 से 22 लोग सवार थे, जिनमें बच्चे और महिलाएं भी थीं। हादसे में 2 बच्चों समेत 6 की मौत हो गई है। वहीं कुछ लापता भी बताए जा रहे हैं।  

मृतकों में डेढ़ साल की बच्ची भी
4 मृतकों की पहचान जरनैल सिंह (52), मंजीत कौर (58), सुखमन कौर (डेढ़ साल) और आकाशदीप सिंह (8) के रूप में हुई है। गाड़ी का संतुलन बिगड़ने के कारण गाड़ी नहर में पलट गई। ये सभी गांव मानकवाल के रहने वाले थे। वहीं, लापता लोगों की खोज में 2 बजे तक सर्च ऑपरेशन चलता रहा। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234143

Share this Post